Breaking News
online shopping

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बुरी खबर, भारी छूट देने वाली कंपनियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

online shopping

नई दिल्ली। ऑनलाइन सामान खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है। अब आपको ऑनलाइन सामान खरीदने पर भारी छूट नहीं मिलेगी। दरअसल केंद्र सरकार ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा वस्तुओं के दाम बढ़ा-चढ़ा कर उन पर भारी छूट देने की कवायद पर लगाम लगाने की तैयारी में है। अगर कोई ऑनलाइन कंपनी अधिकतम खुदरा मूल्य से छेड़छाड़ करती है तो इसे व्यावसायिक धोखाधड़ी माना जाएगा, जिसके तहत उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार उपभोक्ता मंत्रालय ने ई-कॉमर्स पर दिशा-निर्देश तैयार कर औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) को भेज दिए है, इन दिशा-निर्देशों में ई-कॉमर्स कंपनियों की मनमानी, धोखाधड़ी और ठगी से ग्राहकों को बचाने के उपाय शामिल है। मंत्रालय ने डीआईपीपी को हाल ही में ई-कॉमर्स से जुड़े जो दिशा-निर्देश भेजे हैं, उनमें उत्पाद पहुंचाने, उत्पाद वापसी, पैसा वापसी और बदलाव को पारदर्शी बनाने संबंधी नियम शामिल हैं। इन निर्देशों को तैयार करने में मंत्रालय ने क्षेत्र के विशेषज्ञों के सुझावों को भी शामिल किया हैं। साथ ही इसके तहत अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) स्पष्ट करना अनिवार्य किया गया है और एमआरपी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने और फिर उसमें छूट दिखाने का चलन अब नहीं चलेगा। ऐसा करने को व्यावसायिक धोखाधड़ी माना जाएगा। 

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *