Breaking News

मुख्यमंत्री से मिले CG सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारी

-हड़ताल वापस लेने की घोषणा: कल से स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे

रायपुर (जनसंपर्क विभाग)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों से स्कूली बच्चों के अध्ययन-अध्यापन का नुकसान न होने देने की समझाइश दी। मुख्यमंत्री की समझाइश पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सहर्ष हड़ताल वापस लेने और 29 दिसंबर से स्कूलों में अध्यापन कार्य करने की घोषणा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री सी.डी. भट्ट एवं श्री सिराज बख्त, सचिव श्री सुखनंदन यादव, प्रवक्ता श्री बसंत कौशिक एवं श्री राजकुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन अपनी मांग को लेकर बीते 18 दिनों से हड़ताल पर था।

Check Also

छग विस चुनाव 2023 : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त

-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है कड़ी नजर  रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 …

One comment

  1. 73588 642244I enjoy reading post. Hope i can uncover far more articles like this one. Thanks for posting. 325300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *