दिल्ली (द नेशनल न्यूज़) । देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन अब तेजी से लोगों को अपनी जद में ले रहा है। आंकड़ा अब 700 के पार पहुंच गया है। गोवा और मणिपुर में भी ओमीक्रॉन संक्रमित मरीज का पहला मामला सामने आ चुका है। वहीं, दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ लागू हो चुका है। इसके साथ कई पाबंदियों को राजधानी में । लागू कर दिया गया है। इधर मामले बढ़ने के साथ ही केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अलर्ट भेज तैयारियां तेज करने को कहा है। दिल्ली में करीब 7 महीने बाद रिकॉर्ड मामले दर्ज हुए हैं। एक दिन में करीब 500 और लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। ओमीक्रॉन संक्रमण १९ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। हालात अब चिंताजनक बनते दिखाई दे रहे हैं। महाराष्ट्र में भी रिकॉर्ड मामले कई महीने बाद फिर से दर्ज होने लगे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दो हजार से अधिक और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि मुंबई में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
The National News
94815 420823thaibaccarat dot com will be the very best site to study casino games : like baccarat, poker, blackjack and roulette casino 283106