ओडिशा के कलाकार के रामायण आधारित पटचित्र की मुख्यमंत्री ने की सराहना - The National News
Breaking News

ओडिशा के कलाकार के रामायण आधारित पटचित्र की मुख्यमंत्री ने की सराहना

-भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने मुख्यमंत्री को पटचित्र की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी

रायपुर (जनसंपर्क विभाग)।   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (छत्तीसगढ़ ईकाई) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष  नितिन चौबे ने रायपुर जिले की कार्यकारिणी के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। बघेल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष  दिलीप साहू, महासचिव  नदीम मेमन, कोषाध्यक्ष  अमित बाघ, सहित सभी पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश समन्वयक  पवन सिंह ठाकुर, सदस्यता प्रभारी  विक्की पंजवानी, प्रदेश प्रतिनिधि  जावेद जैदी,  शुभम वर्मा, सुश्री खुशबू ठाकरे में शामिल थे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ओडिशा से लाई गई पट्टचित्र पेंटिंग भेंट की। बीएसपीएस के प्रदेश अध्यक्ष  नितिन चौबे ने मुख्यमंत्री को बताया कि रघुराजपुर ओड़िसा के पुरी जिला का च्च्विरासत हस्तशिल्प गांवच्च् है। १६० कलाकार का यह गांव पूरी तरह से सुंदर पट्टचित्र की कलाकारी और तालपत्रों पर चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध हैं, चित्रकारी के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं। यह कलाकृति २०१६ में राष्ट्रीय गोल्ड मेडल पुरस्कार प्राप्त चित्रकार गोपाल दास द्वारा बनाई गई है। कलाकृति में इस्तेमाल कागज और रंग सभी प्राकृतिक हैं। पट्टचित्र जिस मोटे कागज पर बना है वह इमली के बीज के साथ कुछ पेड़ों की छाल को मिलाकर बनाया गया है। वहीं पेंटिंग में इस्तेमाल सफेद रंग सीपी को पीसकर तैयार किया गया है। काला रंग काजल का है तो अन्य रंग विविध प्रकार के फूलों और पेड़ों की पत्तियों से तैयार किए गए हैं। इस नायाब कलाकृति में सम्पूर्ण रामायण को चित्रकारी के जरिये उभारा गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे और कोषाध्यक्ष गंगेश कुमार द्विवेदी ने मुख्यमंत्री  बघेल को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक सम्मेलन में आमंत्रित किया।

Check Also

मात्रात्मक त्रुटि दूर कर आपको अपनी जनजातीय पहचान मिली, आपके धैर्य और साहस के साथ हमारे प्रयासों से सुरक्षित हुए आपके अधिकार: बघेल

-मात्रात्मक त्रुटि में सुधार से १२ समुदाय अनुसूचित जनजाति में शामिल, इससे इन्हें मिल रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *