Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026
health news
अगर आपने अपनी जिंदगी का कोई उद्देश्य या मकसद तय कर रखा है तो यह आपको स्लीप ऐप्निया नाम की बीमारी से बचा सकता है और आप अच्छी नींद का आनंद ले सकते हैं। वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में इस बात का पता लगाया है कि जिन उम्रदराज लोगों के पास जीवन जीने का मकसद होता है, उनमें नींद से संबंधी बीमारियां कम होती हैं। अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि ऐसे बुजुर्ग लोग जिनके पास जिंदगी जीने का मकसद होता है उनमें नींद संबंधी विकार स्लीप ऐप्निया से पीडि़त होने की आशंका 63 प्रतिशत कम होती है। यह एक ऐसा विकार है जिसमें सोने के दौरान सांस लेने में समस्या होती है। हालांकि इस अध्ययन में हिस्सा लेने वाले ज्यादातर लोग बुजुर्ग थे लेकिन अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि यह बड़े पैमाने पर सभी उम्र के लोगों पर लागू हो सकता है। यह अध्ययन स्लीप साइंस ऐंड प्रैक्टिस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
The National News
887051 906082Some genuinely superb weblog posts on this site , regards for contribution. 391958