Breaking News
maa ganga ji

नीलकंठ महादेव भरत मन्दिर और लक्ष्मण सिद्ध का सुनहरा त्रिभुज

maa ganga ji

बम-बम भोले
जय शिव शंकर
जय-जय पालनहार भरत जी
जय-जय श्री लक्ष्मण पावन छाया प्रभु श्री राम अनुज जी।
शीश विराजें
भोले शंकर
नीलकंठ महादेव
नीचे माँ गंगा के इस तीरे
प्रभो श्री राम सेवक भरत देव अति श्रेष्ठ
ऋषिकेश की धरती कितनी वन्दनीय सर्वश्रेष्ठ।
देहरादून के शिवालिक शैलों पर
श्री राम सेवक घाटी के पहरेदार लखन धाम
त्रेता युग के चक्रवर्ती सम्राट दशरथ के तीसरे पुत्र महान
लक्ष्मण सिद्ध कहते मन्दिर को
ऋषिकेश समीप जग जान।
धर्माटन के ये तीर्थ अनोखे
उत्तराखंड की पूरी पहचान
इन्हे सम्मान से धर्माटन के मानचित्र पर लाने को
करने होंगे धरातल पर ढेरों काम
केवल चार धामों के दम पर
होगा नहीं किसी का कल्याण।
माँ गंगा के आँगन प्रदेश में
एक से बढ़कर एक धाम
माँ सरयू के कुमाँऊ अंचल में भी
धर्म और इतिहास के ढेरों प्रमाण
प्रभो पर्यटन मंत्री जी बारहमासा पर्यटन के
बिखरे पड़े हैं जगह-जगह पहचान पाने को
एक से बढ़कर एक मकाम
हो जाएं आपके समय में यादगार के कुछ काम
देश करेगा घड़ी-घड़ी प्रभो आपको रोज सलाम।

Virendra Dev Gaur (Veer Jhuggiwala)

Chief Editor (NWN)

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *