
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीति पर प्रभाव और भविष्य पर इसके असर का आकलन एक नई किताब में किया गया है और इस किताब का एक दिलचस्प पहलू यह है कि इसमें एक पूरा अध्याय कांग्रेस नेता शशि थरूर के बारे में है। भाजपा की केंद्रीय समिति के सदस्य और आरएसएस से जुडी अंग्रेजी पत्रिका ऑर्गेनाइजर के पूर्व संपादक आर बालाशंकर ने अपनी इस जल्द प्रकाशित होने वाली किताब ”नरेंद्र मोदी: क्रिएटिव डिसरप्टर, द मेकर ऑफ न्यू इंडिया” में दावा किया है कि प्रधानमंत्री सादा जीवन जीते हैं और वह देश एवं लोगों के लिए समर्पित हैं। किताब की खास बात यह भी है कि इसका एक पूरा चैप्टर कांग्रेस नेता शशि थरूर पर लिखा गया है। बालाशंकर का कहना है कि उन्होंने ”थरूर का मोदी के प्रति जुनून ”नाम का अध्याय थरूर की ”दि पैराडोक्सिकल प्राइम मिनिस्टर :नरेंद्र मोदी एंड हिज इंडिया ÓÓ नाम की किताब पढऩे के बाद लिखना तय किया । इस अध्याय में दावा किया गया है कि इस कांग्रेस नेता में मोदी के प्रति ”आकर्षण और एक छिपी हुई प्रशंसा’ है। इस पर प्रतिक्रिया करते हुये थरूर ने कहा कि उन्होंने अभी ये किताब पढ़ी नहीं है। कोणार्क से प्रकाशित होने वाली इस किताब का प्राक्कथन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लिखा है।
The National News
904160 659648You completed several nice points there. I did a search on the problem and found almost all people will have the same opinion along with your blog. 743968