Breaking News

मुख्यमंत्री धामी से किसान मौर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने की भेंट

देहरादून(सू0वि0)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री केम्प कार्यालय में किसान मौर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर ने भेंट की। उन्होंने किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ सभी किसानों को समय पर मिले तथा उनकी कठिनाईयों का तत्परता से निराकरण हो इसके लिये भी प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, उपाध्यक्ष श्री मुकेश मान, महामंत्री श्री शंभु कुमार, प्रदेश अध्यक्ष किसान मौर्चा श्री अनिल चैहान, देवी सिंह राणा, महेन्द्र सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

One comment

  1. 507813 836103I really like your article. Its evident that you have a great deal information on this topic. Your points are effectively made and relatable. Thanks for writing engaging and interesting material. 399360

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *