Breaking News
Nasha smuggler

पुलिस के हत्थे चढ़ा एक नशा तस्कर

Nasha smuggler

अर्जुन सिंह भंडारी

सहसपुर:- सहसपुर थाना ने आज नशे के तस्करों को पकड़ने में एक और सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष सहसपुर ने आज पुलिस टीम के साथ तिमली क्षेत्र से एक युवक को दस ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक शामली से नशा तस्कर कर पछवा दून के छात्रों को बेचता था। देहरादून में नशे के बढ़ते कदम को रोकने के लिए देहरादून पुलिस के आलाधिकारियों सहित देहरादून क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में नशे विरोधी कई अभियान चलाये गए है जिसके तहत आये दिन दून पुलिस कोई न कोई नशे की खेप को पकड़ने में कामयाब रहती है। पछवा दून में नशे की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी विकासनगर के पर्यवेक्षण में सहसपुर थानाध्यक्ष नरेश सिंह राठौड़ व थाना टीम लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। आज पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में थाना टीम ने क्षेत्रान्तर्गत तिमली से बाइक संख्या UP 11AN 9835 वासिद(26) पुत्र जाहिद निवासी ग्राम खानपुर गुज्जर थाना गंगोह, सहारनपुर को मौके से दस ग्राम अवैध मॉर्फिन के साथ गिरफ्तार किया और इसी के चलते इसी हफ्ते में सहसपुर थाने द्वारा पकड़ी गयी यह दूसरी नशे की खेप है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त वासिद ने बताया की वह मजदूरी करता है। और ज़्यादा पैसों के लालच में उसके द्वारा शामली से सस्ते दाम पर स्मैक लाना बताया जिसे वह विकासनगर, सहसपुर व आसपास क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्रों को मोटे दाम में बेचता था। अभियुक्त ने एक खुलासे में बताया कि देहरादून के एक स्थानीय नशा तस्कर जो वर्तमान में जेल में बंद है उसी ने उसको देहरादून में नशा सप्लाई के लिए बुलाया गया था और तब से ही वह लगातार यहां नशा तस्करी कर रहा है। इसके अलावा अभियुक्त ने कई और नशे करोबड़ियों के नाम भी उजागर किये है जिसके खिलाफ पुलिस जल्द ही कदम उठाएगी। पुलिस ने फ़िलहाल अभुयुक्त का एन डी पी एस एक्ट में चालान करते हुए उससे गिरफ्तार किया जिससे कल न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 664009 262609I identified your blog on yahoo and can bookmark it currently. carry on the good function. 946108

  2. 990316 478613Hi there! This is my first visit to your blog! We are a group of volunteers and starting a new initiative in a community in the same niche. Your blog provided us beneficial information to work on. You have done a extraordinary job! 87595

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *