Breaking News
mumbainwn

बारिश से सड़के बनी समंदर

स्कूल कॉलेज बंद

mumbainwn

मुंबई (नेशनल वार्ता संवाददाता) । सोमवार शाम से हो रही भारी बरसात के कारण मंगलवार को मुंबई ठहर-सी गई, हालांकि फि लहाल बारिश रूक गई है। लेकिन मंगलवार को हुई बारिश से सड़कें समंदर बन गईं। रेल और हवाई यातायात भी बाधित हो गया। तेज हवा के कारण दर्जनों पेड़ गिर गए हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश अगले 24 घंटे तक जारी रहने की चेतावनी दी है। बुधवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, जबकि शेयर बाजार खुले रहेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। कुछ रूटों पर ट्रेनें सामान्य रूप से चलने लगी हैं हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। अंधेरी से घाटकोपर के बीच मेट्रो रेल सेवा सामान्य रूप से चल रही है। कुर्ला से डोंबिवली की ओर सेन्ट्रल रेलवे की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। भारतीय नौसेना ने ष्टस्ञ्ज स्टेशन पर फं से लोगों के लिए सुबह नाश्ते का इंतजाम किया गया था।  जो लोग बारिश के कारण रात को ऑफि स में ही रुक गए थे, वे सुबह घर जाने के लिए निकले हैं, लेकिन स्थिति अभी भी खराब है। मुंबई की वेस्टर्न लाइन पर लोकल रेल सेवाएं शुरू हो गईं हैं। बारिश के कारण आज मुंबई के डब्बावाला आज काम नहीं कर सकेंगे क्योंकि कल डिलिवर किए हुए लंच बॉक्स वे अभी तक वापस नहीं ले सके हैं।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *