Breaking News
ms dhoni

नंबर वन स्पोर्ट्स मैन हैं एमएस धोनी, सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली पीछे

ms dhoni

नई दिल्ली । भले ही लोग क्रिकेटर एमएस धोनी के संन्यास लेने की अटकलों को हवा देते रहते हों, लेकिन एक ताजा सर्वे में साबित हो गया है कि भारत में धोनी से बड़ा कोई क्रिकेटर नहीं है। ताजा सर्वे में पता लगा है कि लोकप्रियता के मामले में धोनी सबसे आगे हैं। इसमें वह मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर से भी आगे हैं। धोनी पॉप्युलैरिटी के मामले में सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी से पीछे हैं। इस ऑनलाइन सर्वे में 40 लाख लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रशंसा के मामले में 7.7 फीसदी स्कोर के साथ धोनी को देश का नंबर वन स्पोर्ट्स मैन चुना गया। यह सर्वे इस साल की शुरुआत में किया गया था, जिसका नतीजा अब सामने आया है। उल्लेखनीय है कि धोनी ऐसे इकलौते भारतीय कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने दो वर्ल्ड कप अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्हीं की कप्तानी में चैंपियंस ट्रोफी भी भारत ने जीती है। उन्होंने 2009 में अपनी ही कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचाया। हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को धीमी बैटिंग की वजह से आलोचना झेलनी पड़ी थी। कई ने उनके खेल पर सवाल खड़े किए थे। दूसरी ओर, उन्हें सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों का साथ भी मिला था।

Check Also

बैडमिंटन में पीवी सिंधु कांस्य पदक लाई , भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई

Tokyo Olympics 2020। बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *