Breaking News
3454444

त्योहारी सीजन में सस्ती कार खरीदने वालो को मोदी सरकार का तोहफा

3454444

नई दिल्ली – अगर आप त्योहारी सीजन में कार खरीदने की सोच रहे हैं तो एक अच्छी खबर है. दरअसल, केंद्र सरकार सभी तरह के वाहनों पर जीएसटी रेट में 10 फीसदी कटौती करने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में नई कार के दाम कम हो जाएंगे. इसके जरिए डिमांड बढ़ाई जा सकती है.ऑटो उद्योग के संगठन सियाम की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसके संकेत दिए हैं. उन्होंने बताया कि सरकार ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की लंबे समय से की जा रही मांग पर गंभीर है और इस बारे में कुछ दिनों में फैसला हो जाएगा.प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर रहा है. दोपहिया, तिपहिया, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और चौपहिया वाहनों पर चरणबद्ध तरीके से राहत मिलनी चाहिए. उम्मीद है कि आपको जल्द ही खुशखबरी मिलेगी.’

Check Also

Top Online Pokies for Real Money

Australia’s fascination with pokies has shaped a robust and tightly regulated online casino industry. Playing …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *