
मेरे सम्मानित भाईयों/बहनों,
कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। यह लड़ाई लम्बी है। आप सभी के सहयोग से ही इसमें जीत हासिल की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार बढोतरी हो रही है। हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाने की सख्त से सख्त जरूरत है। घर से बाहर निकलने पर मास्क या फेसकवर का सही से प्रयोग करें। दो गज की दूरी बनाए रखें। हाथों को समय-समय पर धोएं व उन्हें सैनिटाइज करें। नाक, मुंह और आंखों को बिल्कुल न छुएं। इम्यूनिटी बढाने वाले पदार्थों का सेवन करें और नियमित रूप से व्यायाम करें।
अगर हम इन साधारण सी परंतु बहुत महत्वपूर्ण बातों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेंगे तो निश्चितरूप से हम मिलकर कोरोना वायरस को मात दे सकेंगे। मेरा आप सभी से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि बिल्कुल भी लापरवाही न करें। हमारी जरा सी भी चूक हमारे साथ-साथ हमारे परिवारजनों, मित्रों, पड़ोसियों और समाज के लिये बेहद नुकसानदायक हो सकती है।
आइये, हम सभी एक जिम्मेवार नागरिक बनें तथा इस लड़ाई में अपना सहयोग प्रदान करें।
मुख्यमंत्री
त्रिवेंद्र सिंह रावत
The National News
762000 252803I believe one of your commercials caused my internet browser to resize, you might well want to put that on your blacklist. 90295
420341 301925As I site possessor I believe the content matter here is rattling amazing , appreciate it for your efforts. You ought to keep it up forever! Greatest of luck. 155579