
देहरादून। मसूरी के लाइब्रेरी चैक में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने श्रीराम मंदिर के शिलान्यास अवसर पर ढोल बजाकर रामभक्तों संग खुशी मनायी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पाॅच शताब्दी के काला इतिहास का समापन है। उन्होनें आध्यात्मिक सुर में कहा कि आज रामलला कितने खुश होगें, इसकी कल्पना शायद ही कोई कर सकता हो। इस अवसर पर मंदिरों में लड़िया लगाकर सजावट की गयी थी, सभी मंदिरों में सुन्दरकाण्ड पाठ एवं दीप जलाऐं गये। वाकई, श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य प्रारम्भ होने का यह भव्य पल हिन्दुओं के लिए दीवाली के समान है।
विधायक जोशी ने कहा कि यह मंदिर हमारी राष्ट्रीय भावनाओं का प्रतीक बनोगा और लोगों को संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा। विधायक जोशी ने कहा कि देश आज स्वर्णिम इतिहास रच रहा है। आज पूरा भारत राममय है, पूरा देश रोमांचित है और हर मन दीपमय है। उन्होंने मसूरी में लण्ढ़ौर स्थित गुरुद्वारा साहिब, सनातन धर्म मंदिर, कुलड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर, सांई मंदिर, गांधी चैक स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर, गुरुद्वारा साहिब, माता मंदिर गनहिल, हनुमान मंदिर कचहरी के मंदिरों में सुन्दरकाण्ठ पाठ आयोजित करवाये। वही देहरादून के दून विहार में राधाकृष्ण मंदिर, दिलाराम बाजार के राधाकृष्ण मंदिर, नैशविला रोड़ के बद्रीनाथ मंदिर, किशन नगर चैक के राधाकृष्ण मंदिर, गढ़ी कैंट स्थित शिव धाम, दुर्गा मंदि एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर सहित बाल्मिीकि मंदिर पथरिया पीर, सांई मंदिर राजपुर, शिव मंदिर किशनपुर, बालासुन्दरी मंदिर कैनाल रोड़, राधाकृष्ण मंदिर दून विहार एवं शिव मंदिर सालावाला में आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ एवं दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित करवाये।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, कैंट उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, अरविन्द सेमवाल, मुकेश धनाई, राकेश रावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, संजय नौटियाल, कमल थापा, सत्येन्द्र नाथ, योगेश घाघट, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, देवेन्द्र पाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता अलग-अलग मंदिरो में उपस्थित रहे।
The National News
571743 307220Im agitated all these post directories. It positive would be nice to have every post directory that instantly accepts articles. 892911