Breaking News
bikini in miss world

विश्व सुन्दरी

bikini in miss world

अंग-अंग के
उतार-चढ़ाव उठान-ढलान
चमड़ी-दमड़ी बाल-बाल
चाल-ढाल का कमाल
एक-एक इंच नाप-तोल
कपड़े-खोल भिगाना-सुखाना
उठाना-बैठाना देखना-दिखाना नचाना
किया जाता है मर्दों के द्वारा
सुन्दरी प्रतियोगिता में।

एक लड़की जो
कल की माता है
पुरुष की भाग्य-विधाता है
उसके बाहरी शरीर का एक्स्-रे
किया जाता हे सुन्दरी प्रतियोगिता में।

फिर
दुनिया को गुमराह करने के लिए
किया जाता है टोटका
हाजिर जवाबी कौशल का।

लड़की की ऐसी नुमाइश
जर्रा-जर्रा,
मर्दों के मनोरंजन की
बेहया हवस है,
यह सरासर धोखा
नारी गरिमा का तमाशा है।

                  ( virendra dev gaur )

                       chief-editor

Check Also

उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड 2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया

देहरादून/नई दिल्ली। दिल्ली में संपन्न हुए दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम में उत्तराखंड को आयुष्मान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *