Breaking News
fly

सेब के लालच में नाबालिग ने लगाई गंगा में छलांग

-सेब के लालच में नाबालिग ने लगाई गंगा में छलांग कड़ी मशक्कत के बाद जल पुलिस के जवानों ने नाबालिक को गंगा से सुरक्षित बाहर निकाला

fly

देहरादून/ऋषिकेश (दीपक राणा) । तीर्थ नगरी की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट में सेब को गंगा में बहता देख एक नाबालिग ने उसे पकड़ने के लिए गंगा में छलांग लगा दी देखते ही देखते वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। ग़नीमत रही की जल पुलिस  की मुस्तैदी के कारण नाबालिक को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित पानी से बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया। सोमवार सुबह के समय चंद्रेश्वर नगर में रहने वाले दो नाबालिग त्रिवेणी घाट परिसर में घूम रहे थे अचानक दोनों की नजर गंगा में बह रहे एक सेब पर पडी जिसको पकड़ने के लिए दोनों ने तुरंत बिना सोचे समझे गंगा में छलांग लगा दी देखते ही देखते इनमें से एक नाबालिक गंगा के तेज बहाव में बहने लगा बचाव के लिए उसने हाथ पैर मारने शुरू किए मगर कोई फायदा नहीं हुआ। गनीमत रही कि पास में ही जल पुलिस के जवान मौजूद रहे। नाबालिक को डूबता देख जल पुलिस के जवान विनोद सेमवाल उसे बचाने के लिए गंगा में कुदा थोड़ी देर मैं कड़ी मशक्कत के बाद जल पुलिस के जवान ने नाबालिग को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाला और त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी उत्तम रमोला के सुपुर्द किया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह बलिया का रहने वाला है। यहां चंद्रेश्वर नगर में वह अपने पिता और मामा के साथ रहता है। पूछताछ के बाद उसके पिता को चौकी में बुलाकर पुलिस ने नाबालिग को  उनके सुपुर्द किया किया।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 237706 802966Good article. It does shed some light on the problem. By the for those interested in binary options can get an exclusive binary options bonus. 805521

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *