Breaking News
132163736 2420062858288949 6109460785412620960 o 1

सड़कों के मरम्मत एवं डामरीकरण की धीमी प्रगति पर मंत्री धन सिंह रावत ने लोनिवि के अधिकारियों पर जताई नाराजगी

132163736 2420062858288949 6109460785412620960 o 1

देहरादून (सू0वि0) । श्रीनगर विधानसभा अंतर्गत आने वाली सड़कों के मरम्मत एवं डामरीकरण की धीमी प्रगति पर सहकारिता एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने नाराजगी जताते हुए लोनिवि के अधिकारियों को बैठक से वापस लौटा दिया। उन्होंने सचिव लोनिवि को भी पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विधानसभा भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान डाॅ रावत ने लोनिवि के अधिकारियों से देघाट-समैया-जगतपुरी-बूंगीधार मोटर मार्ग, बूंगीधार-बीरू की धुनी-नक्चुलाखाल मोटर मार्ग, उफरैंखाल-सराईखेत मोटर मार्ग एवं चैखाल-उफरैंखाल मोटर मार्गों के मरम्मत एवं डामरीकरण की प्रगति जाननी चाही लेकिन अफसरों से जवाब देते नहीं बना। इस पर डाॅ रावत ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि उक्त सड़कों के बारे में इससे पूर्व भी दो बार बैठकें कर चुके हैं बावजूद सड़कों के मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 995673 308278Wow post thanks! We feel your articles are fantastic and want a lot more soon. We adore anything to do with word games/word play. 297329

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *