
देहरादून (संवाददाता)। बालिका निकेतन में मां के कत्ल के आरोप में बंद किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद गुरुवार को महिला सशक्तिकरण एंव बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य बालिका निकेतन पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिस तरह किशोरी बाथरूम में मिली यह आत्महत्या नहीं हो सकती। इस मामले की जांच के लिए मंत्री ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। उन्होंने समिति से तीन दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। आरोप है कि किशोरी ने 19 सितंबर की रात पाठल से अपनी मां सावित्री देवी की गर्दन, सिर और हाथ पर अनगिनत वार कर हत्या कर दी। खून से सने कपड़े बदलकर वह उसी रात घर से बाहर निकल गई थी। पाठल को झाडिय़ों में फेंकने के बाद वह बस से पंजाब भाग गई थी। कनखल पुलिस ने 25 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। किशोरी का दावा था कि जिस्म फरोशी के धंधे में धकेलने के कारण उसने मां की हत्या की थी। गत दिवस किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी की मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगी। उसे तीन मई को हरिद्वार से यहां स्थानांतरित किया गया था।
The National News
Upgrade your work day with sharp focus. tot up a few drops of buy cbd with thc to your coffee bean to go through CBD for centre while smooth out caffein jitters. This CBD coffee combining pitch fluent free energy that keeps you rich. liberal from additives, our constituent CBD anele and CBD drop volunteer white reenforcement for busybodied professional person. electric switch to instinctive CBD free energy, search our CBD store, grease one’s palms garish CBD without compromise tone, and get-go every first light tactile sensation equilibrise and rivet with CBD!