Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026
दूध न केवल शरीर को मजबूत और स्वस्थ्य बनाता है बल्कि यह खूबसूरती को और भी अधिक बढने का काम आता है। फेस पैक, स्क्रब और न जाने क्या-क्या चीजे इसके उपयोग से बन सकती हैं। दूध को कई चीजों के साथ मिला कर अपना रूप निखारा जा सकता है। इसमें मौजूद ढेरों पोषक तत्व त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। प्रस्तुत हैं, कुछ टिप्स, जिन्हें अपनाने से अपनी स्किन को मुलायम बना सकती हैं। अगर आप की त्वचा के पोर्स बडे हैं तो दूध की खट्टी मलाई का उपयोग करें। खट्टी मलाई को अपनी गर्दन और चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इसको प्रयोग करने से पोर्स छोटे होगें और त्वचा चमक जाएगी। अगर चेहरा लाल हो गया है और उसमें जलन मच रही है, तो मलाई या बटर लगाएं। यही नहीं आप दूध भी लगा सकते हैं, जब चेहरे पर से दूध सूख जाए तब उसे धो लें। मिल्क बाथ तैयार करने के लिए पानी में मिल्क पाउडर मिलाएं। माना जाता है कि यह स्किन को मुलायम और पोषण देता है। अगर डेड स्किन को हटाना हो तो, खौलते हुए दूध में थोडा सा नमक मिलाएं और तुरंत ही उसमें वसा रहित दूध डाल दें। अब लूफा के प्रयोग से अपने बदन की स्क्रबिंग करें। बादाम और लौंग को बराबर भाग में लेकर पावडर बना लें, आधा चम्मच दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं, थोडी देर बाद धुल लें, इससे चेहरे पर निखार आता है। गुलाब के 2 फूलों को पीसकर आधा ग्लास कच्चे दूध में 30 मिनट तक भिगोएं, फिर इस लेप को आहिस्ता-आहिस्ता त्वचा पर मलें, सूखने पर ठंडे पानी से धुल दें, त्वचा गुलाबी और नर्म हो जाएगी।
The National News