Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026


अभिनेता आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार, और रजनीकांत एवं अक्षय कुमार के अभिनय वाली फिल्म 2.0 इस साल दीपावली पर रिलीज होगी. हिन्दी फिल्म समीक्षक और व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने यह खबर ट्वीट पर साझा करते हुए कहा, ‘ब्रेकिंग न्यूज. आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार 2017 में दिवाली पर रिलीज होगी. जी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है. पहले आमिर ने इस बात का संकेत दिया था उनके निर्माण के तहत बनी फिल्म संजय दत्त की वापसी वाली फिल्म ‘भूमि; के साथ चार अगस्त को रिलीज होगी. दत्त ने एक बयान जारी कर कहा था, ‘आमिर एक प्रिय मित्र हैं और मैं नहीं चाहता हूं कि मेरी वापसी वाली फिल्म का उनकी फिल्म के साथ टकराव हो. इस फिल्म जगत में, हम सभी को एक दूसरे की मदद करने का प्रयास करना चाहिए.
The National News