Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

मुंबई । तनुश्री दत्ता यौन शोषण मामले को संज्ञान में लेते हुए महाराष्ट्र महिला आयोग ने अभिनेता नाना पाटेकर को नोटिस भेजा है। उनके साथ ही राकेश सारंग और गणेश आचार्य को भी नोटिस भेजा गया है। आयोग ने तनुश्री दत्ता के मामले में चल रही जांच से संबंधित जानकारी भी मांगी है।
महाराष्ट्र महिला आयोग प्रमुख विजया रहाटकर ने जानकारी देते हुए बताया कि, आयोग ने नाना पाटेकर सहित अन्य आरोपियों से 10 दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा है। साथ ही तनुश्री दत्ता को भी मामले के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए संपर्क किया गया है।
सीआईएनटीएए करेगी मामले की जांच
सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (सीआईएनटीएए) एक बार फिर तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर से जुड़े 10 साल पुराने मामले की जांच करेगी। असोसिएशन ने इस बारे में बयान जारी करते हुए कहा कि 2008 में जिस तरह से तनुश्री दत्ता के केस पर कार्रवाई कई गई वह काफी खेदजनक है। असोसिएशन के बयान में यह भी कहा गया कि यदि नाना या तनुश्री चाहें तो इस संबंध में नया केस भी फाइल किया जा सकता है।
क्या है मामला -तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि साल 2008 में आई फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के लिए उन्हें एक आइटम नंबर शूट करना था। शूटिंग के दिन नाना पाटेकर भी सेट पर मौजूद थे। तनुश्री का आरोप है कि शूट के बीच में नाना उनके नजदीक आए और उन्होंने उन्हें गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। विरोध करने पर नाना ने उनसे बदतमीजी भी की।
तनुश्री ने अपने आरोपों में यह भी कहा कि उन्होंने सॉन्ग के लिए नाना के साथ इंटीमेट सीन शूट करने से मना कर दिया था, जिससे नाना पाटेकर का ईगो हर्ट हो गया। इसके बाद तनुश्री को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कथित तौर पर उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया था। ऐक्ट्रेस ने इस मामले की शिकायत सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन से भी की थी लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
The National News