Breaking News

केजरीवाल इस वक्त ऐसा कोई नहीं जो मोदी से दमदार हो

cm arvind

gaur

B. of Journalism
M.A, English & Hindi
सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला द्वारा रचित- 
Virendra Dev Gaur Chief Editor (NWN)

केजरीवाल तुम जयचन्दों के अगल-बगल खड़े हो!

अरविन्द केजरीवाल
भारत के लायक गुमराह लाल
सलीके से आठ-दस बार
भारत का केवल छह हजार साल का इतिहास
बारीकी से पढ़-समझ डालो
फिर अपनी कथनी-करनी को खंगालो
अपने गिरेहबान में ठंडे दिमाग से नजर डालो
तुम खुद को जयचन्दों के अगल-बगल खड़ा पाओगे
कुछ दिन पहले ममता जी के अड्डे पर उगले गए
अपने कथित भाषण पर पछताओगे
सोचा न था यार तुम वामपंथियों से भी नीचे तक गिर जाओगे।
पराई सोच पराई अकल और पराई नकल वाले वामपंथी
देश में माओवादी नक्सली हिंसा के सूत्रधार हैं
उदार हिन्दू की जड़ों पर ये काइयाँ करते प्रहार हैं
नक्सलियों से लड़ते भिड़ते जूझते
देवी ममता के मन-मस्तिष्क में इनके खतरनाक वायरस सवार हैं
दुर्भाग्य से कांग्रेसी लोगों के ये बनते रहे घुड़सवार हैं
दो मत नहीं कि दिल्ली भाजपा ने तुम्हें नाजायज तरीके से रुलाए आँसू खून के
देश का गृह विभाग थपथपाता रहा इनकी पीठ आँखें मूँद के
पर तुम पढ़े-लिखे अच्छे घर के समझदार हो
हम तो समझे थे तुम ईमानदारी के अवतार हो
तुम मोदी जी से खा रहे खार हो
पर फिर भी तुम होनहार हो
लेकिन इस वक्त ऐसा कोई नहीं जो मोदी से दमदार हो।
अस्तु जानी खबरदार हो
देश के रामभक्त मोदी से खासे मायूस हैं
सुप्रीम कोर्ट की बचकानी कसरते लगती मनहूस हैं
किन्तु चुनाव आते-आते देखना देश पल्टी खाएगा
लगभग साठ से सत्तर प्रतिशत देश मोदी के पीछे खड़ा हो जाएगा
खैर! तुम तो शायद बचपन से नास्तिक हो
तुम्हारी समझ में यह सब नहीं आएगा।
                                        -जय भारत

Check Also

Waarom GetLucky Casino Nederland de voorkeur heeft van veel spelers

In dit artikel onderzoeken we de redenen waarom GetLucky Casino Nederland steeds populairder wordt onder …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *