Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

नई दिल्ली । भारत की ओर से रोहिंग्या को जहां एक तरफ वापस म्यांमार भेजने का सिलसिला जारी है वहीं खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक अवैध घुसपैठ करने वाले रोहिंग्या वापिस अपने देश जाने की बजाए लद्दाख पहुंच रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी है जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि रोहिंग्या सुरक्षित जगह की तलाश में लद्दाख की ओर कूच कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक करीब 55 रोहिंग्या लद्दाख में पहुंच चुके हैं। वहीं इस खबर से खूफिया एंजेसियां सतर्क हो गई हैं कि कैसे रोहिंग्या लद्दाख पहुंचने में कामयाब हो गए। रिपोर्ट में गृह मंत्रालय यह भी जानकारी दी गई कि लद्दाख के स्थानीय लोग रोहिंग्या को वहां बसने के लिए सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं इससे पहले गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट किया था कि अलग-अलग राज्यों में रह रहे रोहिंग्याओं की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कई रोहिंग्याओं के केरल पहुंचने की खबर थी। हाल ही में भारत सरकार ने सात रोहिंग्या को वापिस म्यांमार भेजा था। साल 2017 में अगस्त में म्यांमार सेना की ओर से चलाए गए नरसंहार के बाद 7 लाख से ज्यादा रोहिंग्याओं ने बांग्लादेश में शरण ली थी।
The National News