Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

दिवाली के लिए अगर आपने अब तक अपनी शॉपिंग लिस्ट नहीं बनायी है तो फटाफट बना लें और इसमें देर न करें। दिवाली का मौका है और मिठाईयों, पटाखों और लाइट्स के साथ ही गिफ्ट्स के बिना त्योहार की खुशियां अधूरी हैं। लिहाजा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए कुछ अलग और हटके गिफ्ट्स लेने की सोच रहे हैं तो इन आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं….
चॉकलेट बॉक्स
त्योहार के मौके पर पहली चीज जो हम सबको याद आती है वह है मिठाई। लेकिन अगर आप ट्रडिशनल मिठाई गिफ्ट में नहीं देना चाहते तो चॉकलेट के ऑप्शन पर जा सकते हैं। आखिर मुंह मीठा किए बिना सेलिब्रेशन कैसे पूरा होगा। चॉकलेट्स से न सिर्फ आप अपनों का दिल जीत पाएंगे बल्कि यह इस वक्त का हॉट ट्रेंड भी है। इस दिवाली आप चाहें तो चॉकलेट्स और ड्राई फ्रूट्स को मिलाजुलाकर स्पेशल हैंपर गिफ्ट में दे सकते हैं।
कैंडल और फ्रेगरेंस
दिवाली रोशनी का त्योहार है और दीयों और मोमबत्तियों के बिना इसकी खूबसूरती अधूरी है। ऐसे में आप चाहें तो डिजाइनर और सेंटेड कैंडल्स भी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को तोहफे में दे सकते हैं। आप चाहें तो मार्केट से खरीदने के अलावा ऑनलाइन भी इन चीजों की खरीददारी कर सकते हैं। ऑनलाइन न सिर्फ आपको अच्छी डील मिल जाएगी बल्कि आपके समय की भी बचत होगी।
लैंप्स और लाइटिंग
बात रोशनी और लाइट्स की हो रही हो तो लैंप्स से बेहतर और क्या हो सकता है। इन दिनों बाजार में एक से बढ़कर एक लैंप्स और लाइट्स की रेंज मौजूद है। आप बस अपने बजट के हिसाब से इन लैंप्स या लाइट्स को चुन सकते हैं। यकीन मानिए घर की सजावट के तौर पर भी इन लाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
मूर्तियां
भगवान की मूर्तियां गिफ्ट करना भी एक अच्छा ऑप्शन है। दिवाली का मौका है। आप चाहें तो लक्षमी-गणेश की खूबसूरत मूर्तियों को भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट में दे सकते हैं। फिर चाहे वह व्यक्ति धार्मिक हो या नहीं, दिवाली के लिहाज ये गिफ्ट परफेक्ट माना जाता है। आप चाहें तो मिट्टी या सेरैमिक के अलावा मेटल की मूर्तियां भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
The National News
157069 777437Its like you read my mind! You appear to know a good deal about this, like you wrote the book in it or something. I believe that you could do with a couple of pics to drive the message home a bit, but other than that, this is fantastic weblog. An excellent read. Ill surely be back. 746178
498228 100528This sort of in search of get the enhancements produced on this special lifestyle and diet, begin your L . a . Shifting the pounds diet solution is actually a huge procedure into accesing which normally hope. weight loss 420217