Breaking News
Kuldeep Sengar

BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने पीड़‍िता के चाचा को धमकाया, ऑड‍ियो लीक

Kuldeep Sengar

कानपुर / उन्‍नाव। उन्‍नाव दुष्‍कर्म कांड में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब बीजेपी विधायक द्वारा पीड़िता के चाचा को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। बातचीत का ऑडियो टेप लीक हो गया है। च्टाइम्‍स नाउज् का दावा है कि इसमें कुलदीप सेंगर ने दुष्‍कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के चाचा को धमकी दी है। भाजपा विधायक ने कथित तौर पर इस मामले को खत्‍म करने की बात कही है। एमएलए ने कहा कि तुम्‍हें हमारी सेवा में रहना चाहिए था, तुमने मेरे खिलाफ अर्जी क्‍यों दी? इस पर पीड़िता के चाचा ने कहा कि वह उनके (कुलदीप सेंगर) खिलाफ कुछ नहीं कर रहे थे। बता दें कि उन्‍नाव में एक महिला ने भाजपा विधायक पर सामूहिक दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ि‍ता के पिता की जेल में मौत के बाद इस मामले ने और तूल पकड़ लिया। युवती ने परिवार समेत मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आवास के सामने आत्‍महत्‍या का प्रयास किया था। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने अब इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्‍यीय महिला टीम गठित की है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 838702 768087There is noticeably a lot of money to recognize about this. I suppose you created specific good points in functions also. 673161

  2. 429202 91037Well written articles like yours renews my faith in todays writers. Youve written info I can finally agree on and use. Thank you for sharing. 188927

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *