
देहरादून (संवाददाता)। खेल महाकुंभ के अंतर्गत राज्य स्तरी बालक बैडमिंटन प्रतियोगिता में देहरादून ने एकल और युगल मुकाबलों में पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं अल्मोड़ा की टीम युगल वर्ग में एक खिताब जीतने में सफल रही। पीआरडी ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में अंडर-12, 14 और 17 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-12 बालक वर्ग के एकल वर्ग में देहरादून के ईशान नेगी ने नैनीताल के शिवेन उपाध्याय को हराकर स्वर्ण जीता। ऊधमसिंह नगर के प्रांजल बिष्ट ने रुद्रप्रयाग के रीतिक रावत को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। युगल वर्ग में देहरादून के अथर्व व यश ने नैनीताल के तनमय व शुभादित्य को हराकर खिताब जीता। उत्तरकाशी के रोशन व सक्षम को तीसरा स्थान मिला। अंडर-14 बालक वर्ग के एकल में देहरादून के प्रशांत राना ने नैनीताल के कार्तिक को हराकर स्वर्ण जीता। ऊधमसिंह नगर के दीपक कोश्यारी ने पौड़ी के टी नेगी को हराकर कांस्य पदक जीता। युगल वर्ग में अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया व आदित्य कनवाल ने हरिद्वार के हर्षित व शुभम को हराकर खिताब जीता। ऊधमसिंह नगर के अभिनव व शिखर शर्मा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 एकल वर्ग में देहरादून के आयुष चौहान ने हरिद्वार के श्रेयांश वशिष्ठ को हराकर स्वर्ण अपने नाम किया। नैनीताल के गौरव ने पिथौरागढ़ के दिव्यांशु को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। युगल वर्ग में देहरादून के अनुज सिंह व धनवंतरी ने पौड़ी के शुभम व प्रेरित ममगाई केा हराकर खिताब अपने नाम किया। पिथौरागढ़ के शुभम पांडे व आदित्य तीसरे स्थान पर रहे।
समापन समारोह में संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी, उप निदेशक अजय अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह ने पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक नीरज गुप्ता, एसके जयराज, जीसी सकलानी, पीसी सती आदि मौजूद रहे।
खो-खो में देहरादून और नैनीताल चैंपियन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-12 बालक वर्ग के फाइनल वर्ग में देहरादून का मुकाबला नैनीताल से हुआ। नैनीताल ने रोमांचक मुकाबले में 7-6 के अंतर से जीत दर्ज की। जबकि पिथौरागढ़ ने चंपावत को 5-4 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग के फाइनल मैच में देहरादून ने नैनीताल को 5-4 के अंतर से हराया। जबकि टिहरी ने हरिद्वार को 5-4 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
The National News
846331 720156This internet page is often a walk-through for all with the details it suited you with this and didnt know who to ask. Glimpse here, and youll undoubtedly discover it. 744515