
देहरादून (संवाददाता)। केन्द्रीय विद्यालय संगठन, देहरादून संभाग के वार्षिक प्राचार्य सम्मेलन के दूसरे दिन वक्ताओं ने केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षा, प्रशासनिक सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में सुधार पर विस्तार से चर्चा की। सुभाष रोड स्थित एक होटल में केन्द्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के तीन दिवसीय वार्षिक प्राचार्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन अपर आयुक्त केवीएस सौरभ जैन ने किया। केंद्रीय विद्यालय उत्तरकाशी के प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि इस सम्मेलन में केन्द्रीय विद्यालय संगठन, देहरादून संभाग के 45 स्कूलों के प्रचार्या शामिल हैं। बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य केवि स्कूलों की प्रशासनिक के अलावा शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार करना है। सम्मेलन में प्रचार्यों को विभिन्न विषयों और पहलुओं पर जानकारी भी दी जाती है। इस अवसर पर बताया गया कि साथ ही प्राचार्य सम्मेलन में अपनी समस्याएं भी रखते हैं। सम्मेलन का समापन कल होगा। बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को के प्राचार्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। दूसरे दिन वक्ताओं ने फॉरेन लैंगवेज और उनके इंप्लीमेंट्स, स्कूलों में सोशियल साइंस एक्जिविशन, प्राइमरी एजुकेशन, सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफघ्स्कूल बिल्डिंग, राजभाषा नीति तथा उसका क्रियान्वयन, नए स्कूलों के प्रस्ताव आदि विभिन्न विषयों और पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त विनोद कुमार, नीता खुराना, अल्का गुप्ता के साथ ही विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य शामिल रहे।
The National News
994096 747178Average In turn sends provides will be the frequent systems that offer the opportunity for ones how does a person pick-up biological, overdue drivers, what 1 mechanically increases the business. Search Engine Marketing 381621