Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ की शूटिंग का दूसरे शेड्यूल जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके पहले इस फिल्म की हिमालय की वादियों में शूटिंग की गई थी, मगर भयावह बाढ़ के भयावह दृश्यों को फिल्मानें के लिए फिल्ममेकर्स की ओर से जोखिम न लेते हुए मुंबई में सेट लगाने का फैसला किया गया। इस बारे में जारी रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई फिल्म सिटी में तीर्थस्थल से मेल खाता विशाल सेट लगाया गया है। जिसमें केदारनाथ मंदिर का भी हुबहु सेट का निर्माण करवाया गया है। दरअसल फिल्म की कहानी उत्तराखंड में आई बाढ़ पर आधारित है, जिसके लिए टीम बाढ़ के सीन शूट करने के लिए इस पूरे सेट को जलमग्न करने की सोच रही है। इसके लिए उनकी ओर से बड़े-बड़े पानी के टैंकरों का भी इंतजाम किया गया है। इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स प्रेरणा अरोड़ा व अभिषेक कपूर फिल्म को लेकर अपने विजन के साथ कोई समझौता करने को राजी नहीं हैं, इसलिए उनकी ओर से कथित रूप से पूरे सात करोड़ सेट के निर्माण पर खर्च कर दिए गए। वहीं शूट की दूसरी पारी की शुरुआत से पहले अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम पर यह फोटो भी शेयर करते हुए फिल्म को लेकर अपना उत्साह जताया था: बहरहाल इससे संबंधित अन्य जानकारी के अनुसार, फिलहाल फिल्म के ऐक्टर्स इन मुश्किल सीन्स की शूटिंग के लिए कड़ी ट्रेनिंग भी ले रहे हैं, ताकि उस प्रचंड बाढ़ के दृश्यों को अच्छे से कैमरे में कैद करने के साथ ही सुशांत व सारा भी बिना चोटिल हुए अपना शूट समय से खत्म कर सकें।
The National News