Breaking News
home tips

रूखी त्वचा से पाएं छुटकारा

home tips

सर्दियों का मौसम वैसे तो रोमानियत भरा होता है, लेकिन सौन्दर्य की दृष्टि से नुकसान दायक भी होता है। स्किन का शुष्क होना, होंठों का फटना, नाखूनों की टूटफूट जैसी अनेक परेशानियां सर्द ऋ तु की ही देन हैं। ठंडी की मार को किसी तरह झेल लेती हैं, लेकिन सर्द हवाएं रूखी त्वचा को और खिंचावदार बना देती हें। तो आइये जानते हैं इस मौसम के लिए कुछ टिप्स जिन्हें अपनाने से सर्द ऋतु की इन समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं- बॉडी में नमी बनाए रखने के लिए खूब तो पानी पिजीएं। दिन में कम से कम 8-10 गिलास रोज पीएं। हफ्ते में 1 बार अण्डे की जर्दी का मास्क या कोई और मॉइश्चराइजर युक्त मास्क लगाएं ताकि स्किन पुनर्जीवित हो जाए। गुनगुने पानी में ओटमील या सोडा डाल कर नहाने से स्किन का रूखापन दूर ही जाता है। सर्दियों में नहाने के बाद मॉइश्चाराइजर लगाना ना भूलें। घर में नमी का वातावरण बनाने के लिए हीटर के सामने एक प्लेट में पानी भर कर रखें ताकि हीटर की गरमी से स्किन शुष्क ना हो। पानी में रोजवाटर डाल सकती हैं। क्लोरीन फ्लोराइड होती है। इस की जगह मिनरल वाटर, अलकोहल फ्री क्लीजिंग लोशन या टोनर से चेहरा साफ करें। बहुत गरम पानी से ना नहाएं वरना स्नान आप की स्किन की अतिरिक्त नमी सोख लेगा। यदि स्किन फटने लगे, तो 1 चम्मच ग्लिसरीन में 1 चम्मच गुलाबजल मिला कर प्रभावित स्थान पर लगाएं। फिर पानी से धो कर मॉइश्चराइजर लगाएं। अपनी डाइट में फलों, सब्जियों, प्रोटीन युक्त खाद्यपदार्थों को शामिल करें। विटामिन सी लें। यह बारबार होने वाले जुकाम से आपको राहत प्रदान करेगा।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 836558 749459Your article is truly informative. A lot more than that, it??s engaging, compelling and well-written. I would desire to see even more of these types of great writing. 355257

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *