
मसूरी (संवाददाता)। मसूरी में माल रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी गोपाल राम विनवाल के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर किताबघर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान अतिक्रमणकारियों की टीम के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। शुक्रवार को किताबघर से लेकर लंढौर बाजार तक अतिक्रमण हटाया गया। एसडीएम गोपाल राम विनवाल ने कहा कि मालरोड पर लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। मालरोड की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए इसे अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इससे बाहर से आने वाले पर्यटक खुलकर मालरोड की सैर कर सकें। इस मौके पर किताब से लेकर पिक्चर पैलेस तक अतिक्रमण हटाया गया। प्लास्टिक का प्रयोग करने पर 13 दुकानदारों का चालान कर 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। माल रोड से अतिक्रमण हटाते समय जाम की स्थिति भी पैदा हो गई जिससे पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय निवासियों को दिक्कत हुई। इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, विरेंद्र बिष्ट, महावीर राणा, किरन सहित पालिका के कर्मचारी व पुलिस के जवान मौजूद रहे।
The National News
173209 989280When I originally commented I clicked the -Notify me when new feedback are added- checkbox and now every time a remark is added I get four emails with exactly the same comment. Is there any approach you will be able to remove me from that service? Thanks! 823534