Breaking News

जम्मू: कुलगाम में सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत मार गिराए पांच आतंकी, मुठभेड़ जारी

कुलगाम (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने बुधवार को आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पांच आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में TRF कमांडर भी शामिल है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो जगहों पर मुठभेड़ हुई है। एक एनकाउंटर कुलगाम के पॉमबे में हुआ, जिसमें तीन आतंकी मारे गए जबकि दूसरा एनकाउंटर गोपालपुरा में हुआ, जिसमें दो आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने एक गुप्त जानकारी के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया है। पॉमबे में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया था, जिसके बाद आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग का जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने भी गोलियां चलाईं और तीन आतंकी मार गिराए। फिलहाल, घटना स्थल के पास के पूरे इलाके में सुरक्षा के लिहाज से आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक को बिल्कुल सीमित कर दिया गया है।
वहीं, गोपालपोरा मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीआरएफ का आतंकी कमांडर अफाक सिकंदर मारा गया है। उसका एक साथी आतंकी भी मारा गया है।

Check Also

देशभर में रथ यात्रा की धूम, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथों पर सवार हुए महाप्रभु

पुरी । ओडिशा के पावन धाम पुरी में आज से विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *