Breaking News
traffic uk

जाम ने बढ़ाई यात्रियों की मुसीबतें

traffic uk

चम्पावत (संवाददाता)। चम्पावत से टनकपुर के बीच लग रहे जाम से यात्री परेशान हैं। यात्रियों को 75 किमी की दूरी तय करने में घंटों का समय लग रहा है। इससे आवजाही करने वालों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। गुरुवार को चम्पावत से टनकपुर के बीच ऑलवेदर सड़क कटिंग का कार्य जारी रहा। इससे जगह-जगह सड़क बंद रही। चम्पावत से टनकपुर के बीच आवाजाही करने वाले लोगों को मुसीबतें झेलनी पड़ी। धौन, स्वाला, बेलखेत, चल्थी, अमरूबैंड आदि जगहों पर सड़क बंद होने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। यात्रियों को प्रत्येक जगह आधे से एक घंटे तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। सुबह से निकले लोग घंटों के सफर के बाद अपने गंतव्य तक पहुंच पाए। टनकपुर से चम्पावत आ रहे विनोद कुमार, अमित भंडारी, कुसुमलता, सूरज सिंह, अजय महर ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से बेवजह यात्रियों को रोका जा रहा है। ठेकेदारों की ओर से कटिंग कार्य करने का समय तय नहीं किया गया है। इससे बार-बार जाम के हालात पैदा हो रहे हैं।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *