Breaking News
airstrike

इराक में हवाई हमले, आईएस के 27 आतंकवादी ढेर

airstrike

इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय गठबंधन सेना ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे वाले क्षेत्रों पर हवाई हमले किए जिसमें आईएस के 27 आतंकवादी मारे गए। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने सीरिया की सीमा से सटे अल-केम पर हवाई हमले किए।  सेना की 7वीं डिविजन के कमांडर नौमान अल-जौबे के मुताबिक, आना शहर में आईएस के अन्य गढ़ पर किए गए हवाई हमलों में छह आतंकवादी ढेर हो गए। एक स्थानीय पुलिस सूत्र ने शिन्हुआ को पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि एक अन्य घटना में मध्य बगदाद के कराडा जिले में व्यस्तम सड़क पर कार में धमाका हुआ जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।

Check Also

Online casinoda 40 Burning Hot slot demo oyna ile gerçek oyun deneyimi

İçerik Oyunlar 40 Burning Hot slotuna benzer oyunlar Hiçbir para kaybetme endişesi olmadan keyifle oynayabilirsiniz. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *