Breaking News
msid 58680143width 400resizemode 4NBT image

मदर्स डे पर स्वास्थ्य देखभाल के प्रति ट्रंप ने जताई प्रतिबद्धता

msid 58680143width 400resizemode 4NBT image

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही मां और पिता दोनों के लिए पारिवारिक अवकाश मुहैया कराए जाने का विशेष ख्याल रखेगा। मदर्स डे के मौके पर जारी एक बयान में ट्रंप ने कहा, माताओं की सहायता के लिए मैं कांग्रेस के साथ काम करने को लेकर प्रतिबद्ध हूं और पिताओं को भी पारिवारिक छुट्टी मिलेगी ताकि बच्चों की देखभाल सहज व बेहतर ढंग से हो सके। इसके साथ ही व्यापक देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।मदर्स डे के साथ ही यह महिला स्वास्थ्य सप्ताह की शुरुआत भी है। इस पर ट्रंप ने कहा कि आज की महिलाएं अपनी माताओं की तुलना में लंबे समय तक व ज्यादा स्वस्थ जीवन जी रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में ज्यादातर महिलाओं की मृत्यु दिल की बीमारी और कैंसर से हो जाती है और कई दशकों से इन दोनों कारणों से हो रही मौतों में काफी कमी आई है। उन्होनें कहा, नए स्तन कैंसर के इलाज के लिए आभारी हूं, हमारे स्वास्थ्य कर्मियों ने कई जिंदगियों को बचाया है और लाखों महिलाओं के जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है। हमें एक ऐसे वातावरण को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे शोध में प्रस्तावित इन आवश्यक चीजों को पूरा किया जा सके। ट्रंप ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल में सुधारों और अपने 2018 प्रेजिडेंशल बजट के माध्यम से उनका प्रशासन महिलाओं को आवश्यक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *