
सू0वि0-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न निवेशकों से मुलाकात करने एवं भारत के उच्चायोग द्वारा आयोजित इनवेस्ट नोर्थ समिट 2018 में प्रतिभाग करने सिंगापुर पहुंचे। #InvestNorthSummit2018 कार्यक्रम 4 सितंबर को सी.आई.आई. के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सिंगापुर के दौरे की शुरूआत ऐतिहासिक पेरूमल मंदिर के दर्शन कर की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंडियन हेरिटेज सेंटर एवं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन का भी भ्रमण किया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों एवं सिंगापुर के हिन्दु इंडोमेंट बोर्ड के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने सिंगापुर के विदेश मामलों के मंत्री श्री विवियन बालकृष्णन से मुलाकात की। उन्होंने #Uttarakhand में विकास की सम्भावनाओं को तलाशने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ विचार विमर्श किया। इनमें से कुछ संगठनों में Surbana Jurong Pvt Ltd, The Golden State Capital Pvt Ltd, Ascendas Singbridge, Meinhardt एवं Asia Competitiveness Institute शामिल हैं। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 7 और 8 अक्टूबर, 2018 को #Dehradun में आयोजित होने वाले उत्तराखंड इनवेस्टर मीट 2018 में भाग लेने के लिए निवेशकों को भी आमंत्रित किया। सिंगापुर में आयोजित होने वाला ‘इनवेस्ट नोर्थ समिट 2018‘, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए संभावित अवसरों को तलाशने में सहायता करेगा। पर्याप्त प्राकृतिक संसाधन, कुशल श्रमिक, निवेश और नीति व्यवस्था, और तेजी से विकासित होती आधारभूत सुविधाएं, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, वित्तीय सेवाओं, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल इत्यादि क्षेत्रों में निवेश के अवसर प्रदान करता है। पिछले 6 सफल आयोजनों के बाद ‘इनवेस्ट नोर्थ 2018‘ सम्मेलन देश के उत्तरी राज्यों में निवेश के अवसरों को तलाशने के लिए एक अच्छा मंच साबित हुआ है। सिंगापुर में निवेश आयोजित करने का उद्देश्य सिंगापुर से विदेशी निवेश समुदायों के साथ संलग्न होना है। ‘इनवेस्ट नोर्थ 2018’ के अन्तर्गत राज्यों के मुख्यमंत्रियों, देश के उद्योगपतियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संबोधित किया जाएगा।
The National News
273103 353712Hello super schner Webblog den ihr da habt. Bin gerade ber die Google Suche darber gestolpert. Gefllt mir echt super gut. macht weiter so. MFG Martina 216649
851977 319280Its truly a cool and helpful piece of info. Im glad which you shared this beneficial information with us. Please maintain us informed like this. Thanks for sharing. 123919