Breaking News

मुनिकीरेती टिहरी गढवाल में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का विधिवत रुप से हुआ शुभारंभ

No description available.

टिहरी गढवाल -परमार्थ में होगा ऑनलाइन योग महोत्सव और जीएमवीएम ऑफलाइन होगा योग महा उत्सव मुनिकीरेती टिहरी गढवाल में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का विधिवत रुप से शुभारंभ हो गया हैं। महोत्सव का शुभारंभ करने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं आचार्य बालकृष्ण पहुंचे। 7 दिवसीय चलने वाले योग महत्सव में 450 से अधिक योगसाधकों ने आपना रजिस्ट्रेशन करवाया। वहीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योगसाधक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान योगसाधकों द्वारा योग की अलग – अलग विधाओं का प्रर्दशन किया गया। योग विधाओं की कला देख कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाई। महोत्सव शुभारंभ के बाद मंच पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल , आचार्य बालकृष्ण , गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड़ , राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल , राज्यमंत्री करन बोहरा , नगरपालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ,योगिनी आशा माता, नरेंद्र गिरी महाराज, कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती आदि मौजूद रहें।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 383461 626250Howdy! I just want to give an enormous thumbs up for the excellent details you might have here on this post. I will likely be coming back to your weblog for much more soon. 5126

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *