Breaking News

रांची में इंटरनैशनल क्रिकेट, टी-20 में भारत-न्यूजीलैंड मैच की तैयारी जोरों पर

रांची (नेशनल वार्ता ब्यूरो)। 19 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम में होने वाले T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है. इसे लेकर बीसीसीआई और न्यूजीलैंड टीम की पांच सदस्यीय संयुक्त टीम ने स्टेडियम का दौरा किया। न्यूजीलैंड की टीम की ओर से माइक सेंडल, एंड्रयू लव और बीर सिंह शामिल थे। वहीं, बीसीसीआई की ओर से आर वेंकटेश और बी लोकेश थे। सभी सदस्यों ने स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण टीम ने मुख्य मैदान के अलावा ड्रेसिंग रूम, खिलाड़ियों के प्रवेश द्वार, सुरक्षा मानक और मीडिया एंट्री के बारे में जानकारी ली। टीम ने जेएससीए सदस्यों को कोरोना महामारी के मद्देनजर खिलाड़ियों के लिए बायोबबल की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जेएससीए के पदाधिकारियों ने टीम को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार और बीसीसीआई के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। टीम सुविधाओं से संतुष्ट होकर वापस लौटी। इस अवसर पर जेएससीए की ओर से सचिव संजय सहाय, उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, पूर्व सचिव राजेश वर्मा, देवाशीष चक्रवर्ती, सीईओ एके सिंह, सुरक्षा सब कमेटी के चेयरमैन अखिलेश कुमार झा, किशोर चंद्र, जय कुमार सिन्हा, सुरेश कुमार, चंचल दत्त गुप्त आदि मौजूद थे। जेएससीए की मैनेजिंग कमेटी की बैठक आठ नवंबर को स्टेडियम में होगी। इसमें सभी उप समितियों के पदाधिकारी भाग लेंगे। तैयारियों की समीक्षा और आवश्यक कार्यों का विभाजन होगा। साथ ही मैच के टिकट के दाम पर फैसला लिया जाएगा। जेएससीए सचिव संजय सहाय ने कहा कि राज्य सरकार ने 50 फीसदी दर्शकों की मौजूदगी की अनुमति दी है। ऐसे में करीब 25 हजार ही टिकटों की बिक्री होगी। स्टेडियम की क्षमता लगभग 50 हजार है। स्टेडियम के अंदर फूड कोर्ट लगाए जाएंगे या नहीं इस पर भी चर्चा के बार फैसला होगा। सचिव ने बताया कि स्टेडियम में ग्राउंड, हाईमास्ट लाइट आदि के मेंटेनेंस का काम लगातार चल रहा है।

Check Also

झारखण्ड: अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की मौत, परिवार वालों का आरोप देखने तक नहीं आए सीनियर डॉक्टर

रांची (नेशनल वार्ता ब्यूरो)। धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में …

2 comments

  1. 943780 271730I like this website extremely much so significantly excellent details. 206426

  2. 534347 988838I gotta bookmark this site it seems very valuable . 818380

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *