Breaking News
school

जर्जर स्कूल भवनों में बच्चों को नहीं बैठाने के निर्देश

school

रुडकी  (संवाददाता)। प्राइमरी स्कूलों में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए रुड़की ब्लॉक के शिक्षकों की बैठक हुई। डीईओ बेसिक ने विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चत करने को कहा। जर्जर स्कूल भवनों में बच्चों को नहीं बैठाने के निर्देश दिए गए। बैठक से गैर हाजिर रहे पांच शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश भी दिए।आर्य कन्या इंटर कॉलेज में स्कूलों में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने और समग्र शिक्षा अभियान की वार्षिक गतिविधियों पर चर्चा और सुझाव के लिए बैठक हुई। शिक्षा विभाग हर ब्लॉक में इस तरह की बैठक कर रहा है। रुड़की ब्लॉक से इसकी शुरुआत हुई। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सैनी ने बताया कि स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को सुनिश्चित किया जाए। कहा कि मिड-डे-मील को लेकर जो निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन सभी स्कूल करें। कहा कि पंद्रह जुलाई तक स्कूलों में नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति अस्सी फीसदी की जानी है। ड्राप आउट की संख्या कम करने को कहा गया। मूलभूत सुविधाओं की कमी वाले स्कूलों को इसका प्रस्ताव बनाने को कहा गया। डीईओ बेसिक ने कहा कि बारिश को देखते हुए शिक्षक सतर्कता बरतें जो स्कूल जीर्ण-शीर्ण भवनों में चल रहे हैं वहां बच्चों को किसी भी तरह नहीं बैठाने को कहा गया है। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पांच शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश भी दिए गए। बैठक में उप शिक्षाधिकारी रीना राठौर, अजय कौशिक आदि मौजूद रहे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 883670 561129Great aid from this blog! Thanks alot for the details I necessary 803087

  2. 39660 978509I come across your webpage from cuil and it is high quality. Thnkx for giving this sort of an incredible write-up.. 238668

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *