
उत्तराखंड चमोली से केशर सिंह नेगी की रिपोर्ट
इस तहसील के अंतर्गत सुनॉऊ गांव को यातायात सुविधा से जोडे जाने के लिए । पिंडर नदी मे प्रस्तावित मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू ना होने पर ग्रामीणो मे रोष व्याप्त हैं। पिछले एक दशक से सुनाऊ गांव के ग्रामीण पिंडर नदी पर कुलसारी-सुनाऊ के बीच मोटर पुल के निर्माण की मांग करते आ रहे है, ग्रामीणो की मांग पर राज्य सरकार ने बकायदा नौ अगस्त 2013में सुनाऊ गांव के लिए पिंडर नदी पर 84मीटर स्पान का लौहसेतु स्पान के निर्माण के लिए12 लाख 57 हजार रूपये की टीएससी ने स्वीकृति प्रदान कर दी जिस पर शासन ने बकायदा 10 हजार रूपये टोकनमनी भी लोनिवि थराली को देने के निदेश जारी किये।यही नही पिछले वर्ष कार्यवाहक मुख्य अभियंता पौडी ने पुनः 27जून 2018 को 11करोड 47लाख 56 हजार रूपये का आंगणन शासन को भेजा गया हैं। सुनाऊ के निवर्तमान प्रधान सुशीला देवी,गांव के सदानंद पुरोहित,घनानंद पुरोहित, महेशानंद पुरोहित, भुवन पुरोहित, सुभाष पुरोहित, मुकेश पुरोहित, नंदा बल्लभ पुरोहित आदि का कहना हैं। कि मोटर पुल के अभाव मे ग्रामीणो को यातायात सुविधा का लाभ नही मिल पा रहा हैं। उन्होने तत्काल पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाये जाने की शासन,प्रशासन से मांग की है।
The National News
180027 827896Delighted for you to discovered this internet site write-up, My group is shopping far more often than not regarding this. This can be at this moment definitely what I are already seeking and I own book-marked this specific site online far too, Ill often be maintain returning soon enough to appear at on your exclusive blog post. 875564