
मथुरा । एमवीडीए के क्षेत्र में अब अवैध निर्माण हुआ तो जेई पनेगा। विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निमार्णों को लेकर चलाए जा रहे अभियान का सच हैरानी करने वाला है। इस अभियान में लगातार मिल रहे अवैध निमार्णों के बाद अब विकास प्राधिकरण उन अभियंताओं की फाइल भी तैयार कर रहा है जिनके क्षेत्र में ये अवैध निर्माण पकड़े जा रहे है। विप्रा के चीफ इंजीनियर अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सचल दस्ता लगातार ऐसे लोगों पर कार्यवाही कर रहा है। जिन जिन अभियंताओं के क्षेत्रों में अवैध निर्माण पाए जा रहे हैं उनसे भी जबाव तलब किया जा रहा है। रिपोर्ट बनवाई जा रही है जो भी जेई व एई दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विभाग सख्त एक्शन लेगा। एमवीडीए पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। सीलिंग के बाद भी अवैध निर्माण चल रहे हैं। लगातार मिल रहीं इस तरह की शिकायतों के मौके पर सही पाये जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। एमवीडीए में सबसे ज्यादा मुश्किल कंपाउंडिंग की आ रही है। आठ से नौ हाजर फाइलें कंपाउंडिग की एमवीडीए में लटकी हुई हैं। एमवीडीए के जिम्मेदार अधिकारी इसके लिए कभी विभाग के जेई और दूसरे कर्मचारियों की कर्मनिष्ठ, तो कभी भ्रष्टाचार का रोना रोते हैं, इस समय इनके पास इस समय स्टॉफ की कमी का बहाना है।
The National News
979154 400314Jeden Tag stellt man sich die Frage Was Koche Ich Heute?! Zerbrechen Sie sich nicht den Kopf, besuchen Sie uns am besten direkt auf unserer Webseite uns lassen Sie sich inspirieren 577267