Breaking News

गृहमंत्री अमित शाह ने पुलवामा हमले में हुए शहीदों को किया नमन , CRPF कैंप में गुजारी रात, जवानों के साथ किया डिनर

श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने जम्मू कश्मीर दौरे के आखिरी दिन पुलवामा के सीआरपीएफ कैंप में रात बिताने के बाद आज सुबह पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। गृह मंत्री के साथ ही जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने भी पुलवामा के शहीदों को नमन किया। इससे पहले गृह मंत्री शाह और लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा कल रात में लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ के उस कैंप में पहुंचे जहां के जवानों के काफिले पर 14 फरवरी 2019 को हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर जवानों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित भी किया। जवानों को संबोधित करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उनके साथ डिनर भी किया। जिन टेबल्स पर बैठकर जवान भोजन करते हैं, अमित शाह भी उसी टेबल पर जवानों के बीच बैठे। डिनर के दौरान उन्होंने जवानों से बातचीत भी की। पूरी रात उन्होंने इसी कैंप में गुजारी। अमित शाह ने सीआरपीएफ शिविर में सुरक्षा कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, में एक रात आप लोगों के साथ गुजारना चाहता हूं और आपकी समस्याओं को समझना चाहता हूं।

Check Also

देशभर में रथ यात्रा की धूम, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथों पर सवार हुए महाप्रभु

पुरी । ओडिशा के पावन धाम पुरी में आज से विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की …

3 comments

  1. 529470 3145I discovered your weblog internet site on google and verify a couple of of your early posts. Continue to sustain up the superb operate. I merely extra up your RSS feed to my MSN News Reader. Searching for forward to reading extra from you in a although! 546865

  2. 414672 325128I believe other site owners ought to take this web site as an model, quite clean and wonderful user pleasant pattern . 529687

  3. 473024 390820Chaga mushroom tea leaf is thought-about any adverse health elixir at Spain, Siberia and plenty of n . Countries in europe sadly contains before you go ahead significantly avoidable the main limelight under western culture. Mushroom 461275

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *