रायपुर (जनसंपर्क विभाग) । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 अक्टूबर को सवेरे 10 बजे रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी की पुण्यतिथि तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर दोनों विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करंेगे। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद साईंस कॉलेज मैदान में अपरान्ह 3 बजे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी के व्यक्तित्व, विचारों एवं दृष्टिकोण पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्यसभा सांसद जयराम रमेश और वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला अतिथि वक्ता होंगे। प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, विकास उपाध्याय, कुंवर सिंह निषाद, द्वारिकाधीश यादव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा शामिल होंगे। कार्यक्रम में समस्त सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम, मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा नगर निगमों के महापौरों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
The National News
18389 113547Youre so correct. Im there with you. Your weblog is surely worth a read if anyone comes throughout it. Im lucky I did because now Ive obtained a whole new view of this. I didnt realise that this issue was so critical and so universal. You totally put it in perspective for me. 988492