Breaking News

बर्फवारी के बाद पर्यटकों से गुलजार हुई हिमनगरी मुनस्यारी

पिथौरागढ़ (संवाददाता)। हिमनगरी मुनस्यारी बर्फबारी के बाद देशी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार हो गई है। पर्यटक जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाने यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की संख्या बढऩे से व्यवसायियों और होटल कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। पर्यटकों ने कालामुनी, बेटुलीधार, रातापानी, पातल थौड़ में बर्फ के साथ खेलते हुए सुहावने मौसम का आनंद उठाया। बर्फबारी के बाद हिमनगरी मुनस्यारी में पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को बादल छंटते ही पर्यटक अपने होटलों से बाहर बर्फबारी का आनंद लेने निकल पड़े। नगर के साथ ही आसपास के इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही पूरे दिन जारी रही। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बंगाल, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र के साथ ही देश-विदेश के कई क्षेत्रों से पर्यटक बड़ी संख्या में बर्फबारी देखने के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटकों ने यहां कालामुनी, बेटुलीधार, रातापानी, पातल थौड़ में बर्फबारी का आनंद लिया। इन स्थानों पर अभी भी चार इंच से अधिक बर्फ जमी हुई है। बर्फबारी के बीच गुजारे इन पलों को पर्यटक अपने कैमरे में कैद करते नजर आए।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *