
विकासनगर (संवाददाता)। लगातार चढ़ रहा पारा लोगों को बेहाल कर रहा है। दोपहर के समय भीषण गर्मी की मार बाजारों से लेकर गांव-गांव तक दिखाई दे रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय खोज रहे हैं। मंगलवार रात हल्की बूंदाबांदी होने के बाद क्षेत्रवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। लेकिन, बुधवार सुबह होते ही सूर्यदेव ने अपना असर दिखा दिया। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे वैसे गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने जन जीवन को बेहाल कर दिया। बाजार में निकले लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। लोग यहां-वहां छांव की तलाश करते दिखे। तापमान 38 डिग्री चढऩे के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को पसीने-पसीने कर दिया। जिसके चलते दोपहर 12 बजे ही बाजारों सहित गांवों में सन्नाटा पसर गया। भीषण गर्मी के चलते अधिकांश लोगों ने घरों में रहना ही मुनासित समझा। बाजारों में भी ग्राहक न होने से सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार भी दुकानों में पंखें और कूलर के सहारे गर्मी से निजात पाते दिखे। लगातार बढ़ रही गर्मी में भले ही मार्केट ठंडा हो गया है। लेकिन, इलेक्ट्रोनिक्स दुकानों पर कूलर व एसी की डिमांड़ बढ़ी है। बाजार में एसी व कूलर की दुकानों पर सुबह से ही लोग पहुंच रहे हैं। जो, अपनी सुविधानुसार कूलर या एसी की खरीददारी कर रहे हैं।
The National News
35201 134680Its fantastic as your other posts : D, appreciate it for putting up. 685504