Breaking News
guldar 455656

गुलदार ने बनाया दो बकरियों को निवाला

guldar 455656

अल्मोड़ा (संवाददाता)। सल्ट के ब्याड़ी गांव में इन दिनों गुलदार ने आतंक मचा रखा है। बीते गुरुवार को सल्ट के ब्याड़ी निवासी पंचम सिंह बकरियों को चारा चुगाने के लिए पास के ही जंगल में ले गये थे। इस दौरान गुलदार ने हमला कर दो बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। गौरतलब है गुलदार के आतंक से परेशान क्षेत्र के ही मुनड़ा गांव के ग्रामीणों ने यूथ कांग्रेस जिला महासचिव अमित रावत के नेतृत्व तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया था। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गुलदार को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी। जिसके बाद भी अब तक मुनड़ा गांव में पिंजरा नहीं लगाया गया है। गुलदार के आतंक के चलते क्षेत्र के ग्रामीण अपने मवेशियों को जंगल में चारा चुगाने के लिए ले जाने में भी डर रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों में वन विभाग व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल्द पिंजरा नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है और गुलदार ने मारी बकरियों पंचम सिंह को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Check Also

मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *