Breaking News
Grandfather raped granddaughter

दादा ने नाबालिक पोती से किया रेप

Grandfather raped granddaughter

सितारगंज (संवाददाता)। उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। सितारगंज में शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव की यह घटना रिश्तों को शर्मसार करने वाली है। यहां पर दादा ने अपनी नाबालिग पोती को अकेला पाकर उसके साथ रेप कर दिया। किशोरी के पिता के घर लौटने पर उसने अपने पिता को आप बीती सुनाई। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। जबकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के पिता ने कोतवाली में दर्ज कराये मुकदमे में कहा कि वह हल्द्वानी में मजदूरी करता है। शक्तिफार्म के एक गांव में उसकी 17 वर्षीय पुत्री अपने दादा के साथ रहती थी। पिता के अनुसार पिछले दिनों जब वह घर लौटा तो उसकी पुत्री ने बताया कि दो माह पूर्व अकेला पाकर दादा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने डरा धमका कर उसे चुप रहने की नसीहत भी दी। डर के चलते वह चुप रही। शुक्रवार को बेटी ने रोते हुए अपने पिता को 63 वर्षीय दादा की पूरी करतूत बयां की। पुलिस ने पोस्को, दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है।
दुष्कर्मी ने 20 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी भी छोड़ दी थी-गांव के लोग दुष्कर्म के आरोपी के आचरण पर पहले भी अंगुली उठाते रहे हैं। 20 वर्ष पूर्व वह अपनी पत्नी को छोड़ चुका था। दुष्कर्मी अपने पिता के साथ शक्तिफार्म में रहकर सिडकुल में मजदूरी करता था। उसका पुत्र पिछले 20 वर्षों से हल्द्वानी में राजमिस्त्री का काम करता है। बालिका अपने पिता के साथ हल्द्वानी में रहती थी। किशोरी की मां की मौत हो चुकी है। किशोरी के पिता के अनुसार उसका पिता तीन वर्ष पूर्व स्कूल पढ़ाने के लिए उसकी पुत्री को शक्तिफार्म ले आया था। आरोपी अपने पिता व पोती के साथ शक्तिफार्म में रहने लगा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्मी अपने दूर की भांजी को भी पूर्व में अपने साथ लाया था। उसने उसकी शादी कराई और बाद में अपने पास रख लिया। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। 

Check Also

Kazanç odaklı oyuncular için casino Alev önerileri

Content Kazanç imkânları Bonus ve promosyon yapısı AlevCasino Üzerindeki Giriş ve Kayıt Süreçleri 2. Kimlik …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *