Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

फिल्म निर्माता पहलाज निहलानीजल्द बहुत जल्द अपनी नई फिल्म रंगीला राजा लोगों के सामने लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में लीड ऐक्टर के तौर पर गोविंदा होंगे। पहले ऐसा माना जा रहा था कि यह फिल्म बिजनसमैन विजय माल्या कीबायोपिक है, लेकिन निहलानी ने इससे इंकार करते हुए कहा कि यह विजय माल्या की बायोपिक नहीं है। मीडिया से बात करते हुए पहलाज निहलानी ने स्पष्ट किया, रंगीला राजा फिल्म में गोविंदा ने डबल रोल किया है। उसमें से एक विजय माल्या के जीवन से प्रेरित है, जिस तरह वह सासंद, बिजनसमैन के तौर पर और क्रिकेट मैच में खुद को प्रस्तुत करते हैं। उनके स्टाइल ने मुझे काफी प्रभावित किया। इसलिए अपने फिल्म के लिए मैंने उनके लाइफस्टाइल से प्रेरणा ली, लेकिन यह उनकी बायोपिक नहीं है और इसका उनकी लाइफ स्टोरी से कुछ लेना-देना भी नहीं है। निहलानी ने आगे कहा, मैं विजय माल्या से प्रेरित दूसरी फिल्म बनाने से मना नहीं कर रहा। अगर यह काम करता है तो मैं दूसरे पार्ट में गोविंदा के कैरेक्टर को घोटाले में शामिल दिखाऊंगा और इस हिस्से के लंदन में शूट करूंगा। इन दोनों ने फिल्म की 2 महीने की शूटिंग पूरी कर ली है और आगे की शूटिंग गोविंदा के छुट्टियों से लौटने के बाद शुरु होगी। आपको बता दें कि गोविंदा और पहलाज निहलानी 25 सालों बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने इल्जाम (1986), शोला और शबनम (1992) और आखें (1993) में एक साथ काम किया था। पहलाज निहलानी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
The National News