Breaking News
109750652 2298236167138286 6021563892575140798 o

हरेला पर्व के अवसर पर राज्यपाल ने ग्रामीण महिलाओं को औषधीय पौधे वितरित किये

109750652 2298236167138286 6021563892575140798 o

देहरादून (सू वि0) राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने गुरूवार को हरेला पर्व के अवसर पर राजभवन में ग्रामीण महिलाओं के उपयोगार्थ हल्दी, घृतकुमारी, तुलसी, गिलोय, लेमन ग्रास जैसे औषधीय पौधे वितरित किये। राज्यपाल ने कहा कि यह पाॅच पौधे हर घर में होने चाहिए। राज्यपाल ने राजभवन परिसर में ‘मौल श्री‘ और ‘आल स्पाइसेस‘ का रोपण भी किया। इस अवसर राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर वे राजभवन में राज्यभर से ग्रामीण महिलाओं को बुलाकर उनसे पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण आर्थिकी और स्वरोजगार पर संवाद करेंगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड की लोक परम्पराओं तथा लोक संस्कृति से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण का महोत्सव है। हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलता है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि वृक्षारोपण के समय औषधीय व स्वास्थ्यवर्द्धक पौधों के रोपण को विशेष महत्व दिया जाना चाहिये। कोविड-19 की वैश्विक महामारी के दौर में पारम्परिक औषधीय पौधो का उपयोग तथा महत्व बढ़ गया है।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि हमारे यहाॅ दैनिक प्रयोग में लाये जाने वाले कई मसाले हल्दी, धनिया, काली मिर्च, जीरा, अजवाइन आदि अत्यंत गुणकारी होते हैं। इसी प्रकार हमारे यहाॅ गिलोय, नीम, हल्दी, आंवला, घ्तकुमारी जैसे औषधीय गुणों से युक्त कई पौधे होते हैं। अधिकांश पौधे घरों के किचन गार्डन, गमलों में आसानी से उगाये जा सकते हैं। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं का आह्वान करते हुये कहा कि कहा कि हरेला के अवसर पर औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के लिए हमारी बहनें इन पौधों की गुणवत्ता को पहचानें और इन्हें अपने उपयोग में लायें ।

109359412 2298235957138307 5713929659940993558 o

 

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 488032 669687Good read. I just passed this onto a buddy who was performing some research on that. He just bought me lunch since I discovered it for him! Thus let me rephrase: Thanx for lunch! 733610

  2. 299170 844379Id need to speak to you here. Which isnt something Which i do! I enjoy to reading a post that should get individuals to feel. Also, thank you for permitting me to comment! 665186

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *