Breaking News
Uttarakhand General OBC Employees Association

जनरल-ओबीसी एसोसिएशन को मिल रहा समर्थन

Uttarakhand General OBC Employees Association

कोटद्वार (संवाददाता)। पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ जनरल-ओबीसी एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों का 16वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। मंगलवार को भी कर्मचारियों ने परिवार सहित तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन व नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की स्टाफ नर्स एसोसिएशन ने भी समर्थन देते हुए ढ़ाई घंटे कार्य बहिष्कार किया। इसके अलावा भी कई संगठनों ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों को शीघ्र मान लेना चाहिए। किसान नेता पातीराम ध्यानी ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था केवल दस साल के लिए थी लेकिन वोट बैंक की राजनीति के कारण यह अब तक भी नहीं हट पाई है। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष बलबीर सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की मंशा कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलने की है, जिसे उचित नहीं कहा जा सकता। एसोसिएशन के सचल दल ने विभिन्न विभागों में छापेमारी की गई और वहां कार्य कर रहे जनरल और ओ बी सी कर्मचारियों को धरना स्थल तक लाया गया। धरना स्थल पर संतन सिंह रावत, रवीन्द्र भारद्वाज, विजय मधवाल, हर्षपाल सिंह रावत, गणेश गौड़, प्रवीन रावत, सरदार नरेश सिंह, डा. योगेश रूबाली, महेन्द्र सिंह रावत, गुलाब सिंह रावत, सुबोध पोखरियाल, विजय मधवाल, रमेश भंडारी आदि थे।

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

3 comments

  1. honor and base hit matter when select add on. Every item in our cornbread edibles catalog undergo third-party testing so you get true organic fertilizer CBD. We origin our hemp CBD from constitutional produce, warrant zippo pesticides or gruelling metal in your CBD oil. feel the entire power of broad spectrum CBD and full moon spectrum CBD with sum up foil. vest in veridical CBD prize, monastic order insurance premium CBD online, and discover wherefore grand faith our CBD trade name for day-by-day wellness!

  2. 833639 623507Its onerous to search out knowledgeable individuals on this subject, however you sound like you already know what youre talking about! Thanks 938144

  3. depend for top-tier CBD intersection to bring up your wellness? You potty best thc gummies directly from our confide CBD store and bask the do good of pure CBD rock oil and constitutional take out. Every plenty of CBD is lab-tested, pure, and formulated to thin out day by day emphasize spell advance genial pellucidity. Whether you require a morning CBD rise or evening CBD relaxation behavior, our clean CBD expression suit your routine dead. hear high-quality CBD trace, CBD gummies, and CBD topicals work up for level best engrossment. shop at CBD online today for fast transport!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *