Breaking News

मुख्यमंत्री से गणेश जोशी ने परिवारिक पेंशनर्स की लंबित समस्याओं को लेकर की मुलाकात

देहरादून। आज सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी के नेतृत्व में केंट रोड स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की और सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स / परिवारिक पेंशनर्स की लंबित समस्याओं से अवगत कराया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स / परिवारिक पेंशनर्स की समस्याओं को उनके द्वारा पूर्व में भी उठाया गया था। इनके द्वारा अंशदान कटौती को कम करने, सातवें वेतनमान के अवशेष देयकों के भुगतान तथा जीवित प्रमाण पत्र उसी बैंक में जमा किए जाने की सुविधा जहां से पेंशन ली जा रही है सम्बंधि मुख्यतः तीन मांग रखी गई थीं। जिन्हें आज मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा आश्वस्त किया गया है कि पेंशनर्स की तीनों मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *